डिंडौरी: नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने किया योग
डिंडौरी जिले के बरगांव के नर्मदांचल विद्यापीठ में पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष बृज बिहारी साहू के नेतृत्व में भव्य योग शिविर का रविवार सुबह 8:00आयोजन किया गया जहां छात्र छात्राएं शिक्षक स्थानीय नागरिकों ने योग में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने का संदेश दिया। योग अभ्यास के दौरान जिलाध्यक्ष ने मौजूद सभी को योग करने की दिलाई शपथ।