सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने महिला को डरा-धमका कर अवैध वसूली करने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में हसायन पुलिस द्वारा महिला से अवैध वसूली करने वाले अभियोग से संबन्धित 01 अभियुक्त विजयपाल उर्फ कालू पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 सलेमपुर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।