मोठ: चिरगांव में जमीन विवाद बना मौत की वजह, बुजुर्ग का अपहरण कर निर्मम हत्या, सड़क किनारे फेंका शव
Moth, Jhansi | May 4, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक रमाशंकर गुप्ता का शव संतरी डेरा के पास सड़क किनारे मिला। बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।