जगाधरी: नगर निगम के समाधान शिविर में लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, समाधान भी हो रहा है: प्रेस प्रवक्ता
वीरवार को 3:00 बजे प्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि निगम के अंदर हर रोज 9:00 से 11:00 तक समाधान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के आदेश पर किया जाता है।जिसमें लोग अपनी समस्याओं को रखते हैं और उनका मौके पर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा सुनने के बाद समाधान भी करते हैं। जो समस्याएं बड़ी होती हैं उनको अधिकारियों को हल करने के आदेश भी जारी करते हैं।