जगाधरी: खैर तस्करी का खेल जारी, 18 महीनों में 250 मामले दर्ज
वीरवार को 3:00 बजे अधिकारी ने बताया कि यमुनानगर के जंगल से खैर तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं।समय-समय पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए पिछले 18 महीने के अंदर अब तक ढाई सौ मामले दर्ज कर चुके हैं। उसके बावजूद भी लगातार तस्कर अपना खैर काटने का कार्य जारी किए हुए हैं। उन्होंने बताया स्टाफ की कमी भी है जिसको लेकर इसे रोकने में उन्हें दिक्कत भी आती है।