जगाधरी: हरियाणा में बढ़ते जल संकट पर बाल कल्याण परिषद ने जिला बाल भवन में सेमिनार आयोजित किया
वीरवार को दोपहर 12:15 बजे यमुनानगर के जिला बाल भवन में बढ़ते जल संकट को लेकर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जल बचाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कैसे हम बर्बाद हो रहे पानी की रोक सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। इसके बारे में जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने सभी को जानकारी दी।