जगाधरी: 33 किलो 900 ग्राम चरस मामले में फरार छठा आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा एक ने की कार्रवाई
वीरवार को 3:00 बजे जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया अपराध शाखा एक टीम ने कुछ समय पहले 33 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की थी। जिसमें पांच आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। आज छठे आरोपी पंकज को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कारगामी कार्रवाई शुरू की है। इसमें अभी और भी आरोपी है जिनकी लगातार पुलिस तलाश कर रही है।