गुरुआ: गुरुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Gurua, Gaya | Mar 29, 2025 गुरुआ थाना परिसर में शनिवार की शाम 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी, रमजान और चैती छठ पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुआ थाना अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने की। इस दौरान सीओ अतहर जमिल, बीडीओ पूजा गहलोत समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।