गुरुआ: गुरुआ से फरार प्रेमी युगल गुरारु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 28, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र से फरार एक युगल प्रेमी को गुरुआ पुलिस ने गुरुवार की शाम गुरारु रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमाम ने बताया कि चार मार्च को एक महिला द्वारा आवेदन देकर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।