बिश्रामपुर: शंखा गांव के पास मुख्य पथ पर राइस मिल ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत
रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव के पास मुख्य पथ पर राइस मिल ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। रेहला पुलिस शनिवार की सुबह नौ बजे जानकारी देते हुये बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। वही वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है।