बिश्रामपुर: हिंदूवादी संगठनों ने पिकअप वाहन से अवैध रूप से तस्करी किए जा रहे पांच पशुओं को पकड़ा, विश्रामपुर पुलिस को सौंपा
हिंदूवादी सगठनों द्वारा रविवार की सुबह 11 बजे पिकअप वाहन द्वारा अवैध तरीके से तस्करी कर ले जा रहे पांच पशुओं को पकड़कर विश्रामपुर पुलिस को सौंपा। जानकारी के अनुसार गढ़वा की ओर से एक पिकअप वाहन (जेएच 03 एक्यू 4159) पर पांच पशु अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था।