बिश्रामपुर: एलसीएमसीएच में 130 नेत्र रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण किया गया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र ने किया उद्घाटन
नावाडीह कला स्थित एलसीएमसीएच में मेघा आई कैम्प में 130 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर सफलता पूर्वक लेंश प्रत्यारोपण किया गया। इससे पहले शिविर का उद्घाटन शुक्रवार की दोपहर दो बजे झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,डॉ विवेक कश्यप,डॉ रवि भूषण पांडेय,रजिस्टार डॉ देवाशीष मंडल ने किया।