बिश्रामपुर: टेम्पू से गिरकर महिला घायल, विश्रामपुर सीएचसी में इलाज के बाद रेफर
विश्रामपुर-तिसिबार मुख्य पथ पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे टेम्पू से गिरकर एक महिला घायल हो गयी। स्थानीय लोगो ने तत्काल घायल महिला को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया।