बिश्रामपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा की डंडिला कला में बैठक, विभिन्न दलों के दर्जनों लोग हुए शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक शनिवार की दोपहर 12 बजे रेहला के डंडिला कला में हुयी। बैठक में पार्टी के मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा व संचालन प्रखंड अध्यक्ष एमामूल हक गुड्डू ने किया। बैठक में पंचायत कमेटी गठन पर जोर दिया गया।