दमयंती नगर: हिनौती में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
दमोह के हिनौती गांव में 24 वर्षीय मंजू यादव का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।