मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने आंगनवाड़ी केंद्र पसला का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते एवं खिचड़ी की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति तथा पोषण आहार (टीएचआर) की उपलब्धता का अवलोकन किया। साथ ही गंभीर एवं मध्यम रूप से कुपोषित बच्चों (एसएएम एवं एमएएम) की जानकारी प्राप्त की तथा बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मशीन से मापन कराया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से वस्तुओं की पहचान संबंधी प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान आदित्य राजपति ने देशभक्ति गीत तथा पार्थवी ने ‘हाथी राजा’ गीत सुनाया। बच्चों में उत्साह देखने को मिला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बच्चों की गतिविधियों की सराहना की तथा स्टॉक पंजी का भी अवलोकन किया।
#anuppur
@jansamparkmp
Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026