करहल: करहल थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के नगला बांक निवासी शिवप्रसाद पुत्र हरनाथ सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ मामूली कहासुनी होने पर गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर दी। वही पीड़ित ने थाने में पहुंच दबंगो के खिलाफ शिकायत की तो वहीं पुलिस ने अजय और अयोध्या प्रसाद के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।