बेगूसराय: 20 लाख की रंगदारी न देने पर किसान के घर ताबड़तोड़ 40 राउंड फायरिंग, गांव में दहशत
छौड़ाही (बेगूसराय): छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ गांव में सोमवार सुबह करीब चार बजे रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बदमाशों ने किसान विजय कुमार राय के घर को निशाना बनाकर 40 से अधिक राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। घटना का कारण 20 लाख रुपये की रंगदारी न देना बताया जा रहा है।
अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित विजय राय के आवेदन पर छौड़ाही थाने में भरत यादव, मनीष कुमार यादव, अरुण यादव, रज्जी अहमद, अंजनी यादव और कुंभी निवासी अभिषेक यादव उर्फ मिंटू यादव समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से करीब 20 खाली खोखे और एक हमलावर की सफेद चप्पल जब्त की है। पुलिस कच्ची सड़क पर मिले काले रंग की स्कॉर्पियो के पहियों के निशान, आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है Bihar Police Begusarai Police R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय नगर निगम मटिहानी मांगे बोगो सिंह अपना बेगूसराय FOB News Face of Bihar Begusarai.beats Breaking News BIHAR Begusarai Group
Bihar, India | Oct 6, 2026