कान्हाचट्टी: राजपुर गांधी चौक विवाद पर जिप उपाध्यक्ष ने राजनीतिक षड्यंत्र के आरोप लगाए
कान्हाचट्टी। गांधी जयंती के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने राजपुर गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने लोगों से बापू के अहिंसा, शांति और सद्भाव के विचारों को अपनाने की अपील की। गांधी चौक पर चबूतरा निर्माण को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि विरोध ग्रामीणों का नहीं, बल्कि कुछ राजनीतिक तत्वों