कुर्था: कुर्था में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, 25 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित
Kurtha, Arwal | May 30, 2026 गर्मी के मौसम में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए अरवल जिला अग्निशमन विभाग ने शनिवार को कुर्था प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत 25 स्थानों पर मॉक ड्रिल, 5 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक तथा जनप्रतिनिधियों एवं जीविका दीदियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।