कासगंज: कासगंज जिले में एसपी ने 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किए फेरबदल
कासगंज के एसपी ओपी सिंह ने जिले में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के फेरबदल किए है। तबादला सूची में निरीक्षक सत्य प्रकाश को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कासगंज से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। निरीक्षक अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी बिलराम से अतिरिक्त निरीक्षक थाना कासगंज, निरीक्षक विजेंद्र सिंह को मीडिया सेल प्रभारी से PRO एसपी बनाया गया है।