पीरो: विरासत की जंग में मनोज उपाध्याय ने बढ़ाई बेचैनी, पीरो में गूंजा 'परिवर्तन' का नारा
Piro, Bhojpur | Apr 12, 2026 भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी पारा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एनडीए और राजद द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद रविवार के शाम 4:00 के करीब पीरो की राजनीतिक गलियों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार मुकाबला सिर्फ दो दलों के बीच नहीं, बल्कि 'सियासी विरासत' बनाम 'जनता के संघर्ष' के बीच सिमटता नजर आ रहा है।