बहोरीबंद: अवैध बोरिंग पर सख्त कार्रवाई: हथियागढ़ के कटही गांव में मशीन जब्त
कटनी जिले में जल संकट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध बोरिंग पर प्रतिबंध लागू किया गया है, और इसी कड़ी में बहोरीबंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया और तहसीलदार आशीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजस्व टीम ने हथियागढ़ के कटही ग्राम में छापामार कार्रवाई की।