बिहार में बने अत्याधुनिक रेल इंजनों को करीब से देखने का अवसर मिला। यह सिर्फ एक रेल इंजन नहीं, बल्कि बिहार की औद्योगिक प्रगति, आधुनिक तकनीक और ‘मेक इन इंडिया’ की बढ़ती ताक़त का प्रतीक है।
बिहार अब केवल इतिहास और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय रेल इंजन निर्माण के लिए भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां तैयार हो रहे शक्तिशाली लोकोमोटिव भारतीय रेलवे को नई गति देने के साथ-साथ दुनिया के कई देशों तक भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का डंका बजा रहे हैं।
गर्व है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार की धरती से जुड़ी है।
Bihar, India | Jun 29, 2026