पातेपुर: पातेपुर के मंडई डीह गांव में विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पातेपुर के मंडाई डीह गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध स्थिति में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका मंडई डीह गांव निवासी पवन राम की 22 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी है। रविवार की शाम 7 बजे परिजनों ने बताया कि रानी के गले पर फंदे का निशान था। उसे ससुराल वालों ने हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया