रादौर: रादौर बीडीपीओ कार्यालय में लगाया गया लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिया विशेष शिविर
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आज बीडीपीओं कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योजना की लाभार्थी महिलाओं ने अपने दस्तावेज जमा करवाए। शाम बजे पत्रकारों को इस मौके पर जानकारी देते हुए एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश अनुसार प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित शिविर आयोजित किए जा रहे है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह सके। उन्होंने ने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से नि:शुल्क डिजिटल आवेदन किया जा सकता है, जो एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। योजना का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।