भीलवाड़ा: यूआईटी भीलवाड़ा की भूखण्ड लॉटरी में गड़बड़ी की जांच की उठी आवाज, आमजन ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीलवाड़ा के आम नागरिकों ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा हाल ही में निकाली गई 3,081 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी योजना में पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जनता ने आरोप लगाया है कि पूरी लॉटरी प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़, मिलीभगत और मनमानी कर के आम लोगों के साथ अन्याय हुआ है।