बीकानेर: आईजी ओम प्रकाश एक्शन मोड में, रेंज के एसपी के साथ क्राइम समीक्षा बैठक
बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। आईजी कार्यालय में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर के पुलिस अधीक्षकों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक जारी है। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, अवैध हथियारों की रोकथाम और गैंगस्टर गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है