पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय के कर्मचारियों के लिए विभिन्न रूटों पर बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने प्रतिक्रिया दी। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हालात और वैश्विक दबाव के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ रहा है। डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि दुनिया भर में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसका असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।