दिनाँक 10.09.2026 को वादी श्री विनोद कुमार साहनी पुत्र अतारू लाल उम्र 45 वर्ष नि0 ग्राम रेक्सड़िया थाना परसपुर जनपद गोण्डा मो0न0 7973626567 द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 09/09/2026 को रात 08:00 बजे प्रार्थी अपनी बर्तन की दुकान बंद करके अपने घर रेक्सडिया के लिए जा रहा था, लल्लन यादव के दुकान के पास तीन, चार मोटर साईकिल से लगभग 8 से 10 लोग आये और प्रार्थी को रोककर मारना व मारते समय उन लोगों के पास धारदार हथियार कांता, भाला होना तथा मारते वक्त कुछ लोगों को प्रार्थी द्वारा पहचाना जिसमें 1.शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र हरिप्रताप सिंह 2.आकाश सिंह पुत्र अज्ञात 3.सुभाष सिंह पुत्र नन्दकुमार सिंह तथा अन्य अज्ञात लोग शामिल होने है । जिसके सम्बन्ध में वादी श्री विनोद कुमार साहनी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 413/2026 धारा 191(2)/115(2)/118(1) बीएनएस बनाम 1.शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र हरिप्रताप सिंह 2.आकाश सिंह पुत्र अज्ञात 3.सुभाष सिंह पुत्र नन्दकुमार सिंह 4. 5-7 लोग अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अंकित सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
मजरुब की दवा इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई है, उक्त प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निषाद समाज पार्टी के संजय निषाद, आक्रोशित लोग कर रहे नारेबाजी
Gonda, Gonda | Sep 10, 2026