सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया, बोले- विरोधियों की साजिश, करेंगे मानहानि का केस
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपों को लेकर वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने एकपक्षीय खबर प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि खबर चलाने से पहले उनका पक्ष भी जानना चाहिए था।