Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

*बराबर श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सभी कोषांगों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश* आज दिनांक 11 जुलाई, 2026 को आगामी बराबर श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बराबर श्रावणी मेला दिनांक 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था एवं मेला के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन कर उनके दायित्व निर्धारित किए गए हैं। सभी नोडल पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। *साफ-सफाई एवं स्वच्छता कोषांग* को मेला परिसर, मंदिर प्रांगण, सीढ़ियों एवं संपर्क मार्गों की नियमित सफाई, पर्याप्त संख्या में कूड़ेदानों की व्यवस्था तथा ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही बराबर अतिथि गृह एवं सर्किट हाउस में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। *आवासन कोषांग* को श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त विश्राम स्थलों, टेंट, शौचालय, स्नानघर, चेंजिंग रूम, पेयजल, चिकित्सा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मंदिर एवं प्रकाश व्यवस्था कोषांग को मंदिर तक जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, पंडाल तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *स्वास्थ्य व्यवस्था कोषांग* को मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर 24×7 मेडिकल कैंप स्थापित करने, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पालीवार प्रतिनियुक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर, जीवनरक्षक दवाओं एवं पर्याप्त एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर एवं सदर अस्पताल, जहानाबाद में पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित रखने को कहा गया। *विद्युत व्यवस्था कोषांग* को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जर्जर विद्युत तारों एवं खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत तथा अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। परिवहन एवं यातायात व्यवस्था कोषांग को पार्किंग स्थलों का चयन, यातायात संचालन योजना तैयार करने, रात्रिकालीन परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे समय-सारणी एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का सार्वजनिक प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा गया। *मीडिया एवं कम्युनिकेशन कोषांग* को श्रावणी मेला-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से करने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की सतत निगरानी कर उनका त्वरित खंडन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया बैठक में *आपदा प्रबंधन कोषांग* की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने से पूर्व एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, अग्निशमन एवं जिला आपदा प्रबंधन दल के समन्वय से मेला क्षेत्र में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, भगदड़, दुर्घटना आदि से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां पूर्वाभ्यास करें। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि *इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं मंदिर तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नेटवर्क से जुड़े सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं।* उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी खराब एवं बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें पूर्णतः क्रियाशील बनाया जाए। इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री आपूर्ति, सूचना एवं नियंत्रण कक्ष, विधि-व्यवस्था, मॉनिटरिंग, प्रोटोकॉल, आईटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं हेल्प डेस्क कोषांगों को भी अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मेला अवधि तक नियमित अनुश्रवण करते हुए समन्वित रूप से कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्तागण, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #barbar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

36 views | Jehanabad, Bihar | Jul 11, 2026

MORE NEWS

*निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश*

आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।

*निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण,बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास एवं अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।*

जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभागार भवन का विभागीय  3-डी डिज़ाइन (3D Design) से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए, जिससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके।

*अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक सभागार भवन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश* आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। *निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण,बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास एवं अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।* जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभागार भवन का विभागीय 3-डी डिज़ाइन (3D Design) से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए, जिससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके। *अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक सभागार भवन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 13, 2026

*जिला पदाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन एवं राजस्व महाअभियान में प्रगति लाने का दिया निर्देश*

आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्रेशन में लंबित सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
बैठक में दाखिल-खारिज (Mutation) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। 

जिला पदाधिकारी ने डिजिटाइज्ड जमाबंदी के परिमार्जन (Rectification of Digitized Jamabandi) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इनकी नियमित मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता (ADM) स्तर से की जाए तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ई-मापी (e-Mapi) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने अमीनों से ई-मापी कार्य की समीक्षा करें तथा प्रत्येक अमीन द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम दो मापी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों की मापी की तिथि निर्धारित हो चुकी है, उन सभी मामलों में निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से मापी कराई जाए। अंचल स्तर पर ई-मापी से संबंधित लंबित मामलों को पूर्णतः समाप्त करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता स्तर से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत लंबित सभी कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अभियान में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी सेवाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के क्रम में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, जैसे औद्योगिक क्षेत्र (Industry), स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सैनिटरी लैंडफिल एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं हेतु आवश्यक सरकारी भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी परियोजनाओं के लिए विवादरहित (Encumbrance Free) भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विकास योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन किया जा सके।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

*जिला पदाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन एवं राजस्व महाअभियान में प्रगति लाने का दिया निर्देश* आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्रेशन में लंबित सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। बैठक में दाखिल-खारिज (Mutation) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने डिजिटाइज्ड जमाबंदी के परिमार्जन (Rectification of Digitized Jamabandi) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि इनकी नियमित मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता (ADM) स्तर से की जाए तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ई-मापी (e-Mapi) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने अमीनों से ई-मापी कार्य की समीक्षा करें तथा प्रत्येक अमीन द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम दो मापी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों की मापी की तिथि निर्धारित हो चुकी है, उन सभी मामलों में निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से मापी कराई जाए। अंचल स्तर पर ई-मापी से संबंधित लंबित मामलों को पूर्णतः समाप्त करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता स्तर से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत लंबित सभी कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अभियान में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी सेवाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के क्रम में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, जैसे औद्योगिक क्षेत्र (Industry), स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सैनिटरी लैंडफिल एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं हेतु आवश्यक सरकारी भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी परियोजनाओं के लिए विवादरहित (Encumbrance Free) भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विकास योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन किया जा सके। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 13, 2026

*निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश*

आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।

*निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण,बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास एवं अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।*

जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभागार भवन का विभागीय  3-डी डिज़ाइन (3D Design) से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए, जिससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके।

*अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक सभागार भवन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*निर्माणाधीन सभागार भवन का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 अक्टूबर तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का दिया निर्देश* आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा पुराना समाहरणालय परिसर, महलहचक स्थित निर्माणाधीन सभागार भवन एवं उससे संबंधित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के भवन निर्माण विभाग के अभियंता द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। *निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभागार परिसर में रूफ ट्रस (Roof Truss) निर्माण,बाउंड्री वॉल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल, परिसर विकास एवं अन्य सहायक अधोसंरचना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता एवं संरचनात्मक मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।* जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभागार भवन का विभागीय 3-डी डिज़ाइन (3D Design) से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए, जिससे निर्माण की अंतिम रूपरेखा एवं आंतरिक सुविधाओं की समुचित समीक्षा की जा सके। *अंत में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग एवं कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक सभागार भवन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।* उन्होंने भवन निर्माण विभाग को नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 13, 2026

पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM/MAM बच्चों का भौतिक सत्यापन अभियान जारी, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रोप्लान के अनुसार हो रहा सत्यापन*

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया के निदेशानुसार जिले की सभी सात बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM (गंभीर कुपोषित) एवं MAM (मध्यम कुपोषित) बच्चों का वजन एवं लंबाई का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 

यह सत्यापन महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा पूर्व निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार किया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कर जिले में कुपोषित बच्चों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। सत्यापन के उपरांत प्राप्त वास्तविक आंकड़ों के आधार पर आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पोषण अभियान के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति हो सके।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन अभियान के दौरान अब तक जिले में 502 बच्चे गंभीर कुपोषित (SAM) तथा 908 बच्चे मध्यम कुपोषित (MAM) चिन्हित किए गए हैं। इन बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श एवं सतत अनुश्रवण की कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान चिन्हित 15 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार एवं विशेष पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), घोषी में भर्ती कराया गया है। वहां बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी के साथ संतुलित एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाया जा सके।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar #ICDSBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM/MAM बच्चों का भौतिक सत्यापन अभियान जारी, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर माइक्रोप्लान के अनुसार हो रहा सत्यापन* जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया के निदेशानुसार जिले की सभी सात बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से चिन्हित SAM (गंभीर कुपोषित) एवं MAM (मध्यम कुपोषित) बच्चों का वजन एवं लंबाई का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। यह सत्यापन महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा पूर्व निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कर जिले में कुपोषित बच्चों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। सत्यापन के उपरांत प्राप्त वास्तविक आंकड़ों के आधार पर आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पोषण अभियान के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति हो सके। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार भौतिक सत्यापन अभियान के दौरान अब तक जिले में 502 बच्चे गंभीर कुपोषित (SAM) तथा 908 बच्चे मध्यम कुपोषित (MAM) चिन्हित किए गए हैं। इन बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श एवं सतत अनुश्रवण की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान चिन्हित 15 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार एवं विशेष पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), घोषी में भर्ती कराया गया है। वहां बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी के साथ संतुलित एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाया जा सके। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #ICDSBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar