शिवपुरी नगर: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुशासन पहली प्राथमिकता': एसपी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस शाखाओं का निरीक्षण किया
शिवपुरी जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने पदभार ग्रहण करते ही मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को दोपहर 3 बजे एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, पुलिस कंट्रोल रूम और लर्निंग सेंटर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी व जनहितैषी बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।