सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव के पास पुलिस ने 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के जमखुरी गांव के पास जरिया थाना की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को अत्यधिक मात्रा में 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कराई गई है।