तानसेन: कांग्रेस ने वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च
Tansen, Gwalior | Oct 11, 2026 देश में कथित वोट चोरी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर द्वारा गिर्राज मंदिर, चार शहर का नाका से किला गेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया।इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।