बरकागाँव: चंदौल गांव में ग्रामीणों द्वारा कंपनी समर्थकों के साथ मारपीट करने के मामले में बड़कागांव थाने में दो केस दर्ज
अदानी द्वारा बड़कागांव प्रखंड के चंदौल गांव में पुनर्वास कॉलोनी बनाने को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन किया गया।जिसका ग्रामीणों द्वारा जमकर विरोध किया गया। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी आमसभा स्थल पर नहीं पहुंचे। इस बीच आक्रोर्षित ग्रामीणों ने कंपनी के समर्थन करने के आरोप में आधे दर्जन लोगों को बंधक बना।