बरकागाँव: चंदौल में ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते अदानी एंटरप्राइजेज की लोक सुनवाई में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
अदानी एंटरप्राइजेज के आर एंड आर पुनर्वास और पुनर्स्थापना निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर चंदौल में आहुत ग्राम सभा बुधवार को भू रैयतों ने पुरजोर विरोध किया। एवं कंपनी के समर्थकों को 5 घंटे तक ग्रामीणों ने बंधक बनाया। शाम होने पर उन समर्थकों को छोड़ दिया गया। अदानी एंटरप्राइजेज का आर एंडआर कॉलोनी निर्माण के ग्राम सभा का आम सूचना संख्या 142/रा 20 जनवरी।