बरकागाँव: प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
प्रखंड के तमाम पंचायत में 500 शिक्षण संस्थान विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थानों व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों क्लबों, स्थानों में मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बसंत पंचमी की बधाई दी । पूजा के पश्चात मंगलवार को जुलूस निकालकर अपने निकटतम नदी तालाब में विद्यार्थियों ने नम आंखों से मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया।