बरकागाँव: बड़कागांव में चोर ने छीना एक व्यक्ति का मोबाइल, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
प्रखंड के ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी बजरंग साव का पुत्र साधु शरण ने बैंक से चेक जमा कर वापस लौट रहा था। रास्ते में वह किसी से मोबाइल से बात करने लगा । इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार उचक्के ने मोबाइल छीनकर फरार हो गया। बड़कागांव में विगत दिनों में मोबाइल छीनतई की घटना बढ़ गई है। आवेदक साधु कुमार ने थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।