रामनगर: सेमरिया गांव में मगरमच्छ आने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, बाणसागर जलाशय में छोड़ा
मैहर स्थित रामनगर क्षेत्र के सेमरिया गाव मे आज सुबह एक मगरमच्छ आ पहुंचा जिससे गाव मे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सफलतापूर्वक मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित रूप से बाणसागर जलाशय में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार सेमरिया गाव बाणसागर डूब क्षेत्र के नजदीक बसा है।