मऊ में एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग
मऊ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाली नगर पुलिस, यातायात पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।