औरैया के थाना दिबियापुर क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जारी सूचना:
करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शिवम तोमर (उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता यशपाल तोमर) को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है, परंतु बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल द्वारा आरोपियों की पहचान करते हुए कुछ नाम बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत 3 टीमों का गठन कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मीटर को लेकर किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके चलते संभवतः यह गोलीबारी हुई। औरैया पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त विधिक कार्रवाई की ज�
Auraiya, Auraiya | Sep 11, 2026