अतर्रा: बड़ा गाँव में कूलर का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से महिला की हुई मौत
Atarra, Banda | Jul 27, 2026 कूलर का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से महिला की मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में सोमवार सुबह कूलर का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया।