धौलपुर: हाईवोल्टेज करंट से 50 घरों के विद्युत उपकरण हुए खराब, 15 घंटे से बिजली गुल, कॉलोनी वासी परेशान
जगदंबा कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार देर रात करीब 1 बजे अचानक आए हाई वोल्टेज करंट से 50 घरों में कूलर, पंखे, टीवी, फ्रिज सहित कई घरेलू विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जैसे ही हाई वोल्टेज करंट आया, कई घरों में तेज़ आवाज के साथ उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हुआ और उनमें से धुआं निकलने लगा। इससे कुछ घ