धौलपुर: घेड़ गांव के पास मिले शव के मामले में मृतका के पिता ने महिला थाना में दुष्कर्म और हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया
सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव के मामले में नया मोड़ आया है। शुक्रवार को मृतका के पिता ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उन्होंने चार लोगों पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि रात के वक्त उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी तलाश करने के बाद घेड गांव में