धौलपुर: सचिव ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, रजिस्टर में नई बालिकाओं का नहीं मिला विवरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव ने शुक्रवार को दोपहर सखी वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। निरीक्षण में सचिव को कई खामियां मिलीं। रजिस्टरों में नई आई बालिकाओं का विवरण दर्ज नहीं था। केंद्र में मौजूद दो बालिकाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। स्टाफ ने बताया