काको: सरस्वती मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
काको थाना क्षेत्र के नोन्ही निवासी प्रमोद कुमार बाइक से काको बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सरस्वती मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।