माण्डल: नशे की खेप पर ANTF की सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रक के गुप्त चैंबरों से 517 किलो डोडा चूरा बरामद, बाड़मेर का तस्कर गिरफ्तार
मांडल।राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 517.07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा से भरा एक ट्रक जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बरामद मादक पदार्थ मेवाड़ से मारवाड़ पहुंचाया जा रहा था, जिसे बीच रास्ते में ही पकड़ लिया गया। आईजीपी विकास कुमार ने जानकारी दी