Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

*तिलौथू के होनहार , मुखिया जी के पुत्र अभिषेक कुमार बने डीएसपी, मां लखपति पार्क डेहरी में हुआ भव्य स्वागत।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *रोहतास तिलौथू 22.06.2026* कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर लगन का सुखद परिणाम आज सबके सामने है। तिलौथू प्रखंड के भुंदर बीघा गांव के 28 वर्षीय अभिषेक कुमार ने Deputy Superintendent of Police (DSP) पद हासिल कर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।। यह उपलब्धि केवल अभिषेक कुमार की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके पिता रामगोपाल सिंह मुखिया (गोपाल मुखिया) जी के वर्षों के संघर्ष, समाजसेवा और संस्कारों का भी प्रतिफल है। गोपाल मुखिया जी लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहे। उनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही अभिषेक आज इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचे हैं।। डेहरी ऐनीकट स्थित मां लखपति पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में अभिषेक कुमार को अंगवस्त्र, फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। *डेहरी पूर्व विधायक इंजीनियर सतनारायण यादव ने अंग वस्त्र तथा मिठाई खिलाकर अभिषेक कुमार को विशेष सम्मानित किया।* *समाजसेवी रामनाथ यादव* ने इस अवसर पर कहा, “हम लोग अभी मां लखपति पार्क में खड़े हैं। मां का आशीर्वाद जिस पर पड़ता है, वह जरूर सफल होता है। डेहरी में सभी लोग बुद्धिजीवी हैं, बुद्धिजीवी लोगों के बीच रहने से हमेशा दिमाग सकारात्मक रहता है।” *परिवार और पृष्ठभूमि* अभिषेक कुमार के पिता रामगोपाल सिंह मुखिया और माता मीना देवी गृहिणी हैं। वे दो भाई हैं—अभिषेक छोटे हैं। उनके बड़े भाई जमुहार में एक फिटनेस सेंटर में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने डेहरी जककी बीघा से प्राप्त की। वर्तमान में उनका पता डेहरी जक्की बीघा है।। अभिषेक कुमार ने अपने संकल्प और मेहनत से साबित कर दिया है कि सही दिशा में प्रयास करने वाले हर युवा सपनों को हकीकत में बदल सकता है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और सजगता के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देंगे। अभिषेक कुमार जी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।। *इस दौरान समारोह में उपस्थित रहे* — उमाशंकर जी, कुमार शशि जी, कन्हैया सिंह, सुनील कुशवाहा, दिनेश यादव, अमित कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र जी, दिनेश गुप्ता, नंद गोपाल यादव, बारुण कमता यादव सहित अन्य सम्मानित गण।।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 22, 2026

MORE NEWS