सिरोंज: नगर पालिका की अपील का नहीं हुआ असर,रविवार को बस स्टैंड स्तिथ तालाब में श्रमदान करने नहीं पहुंचे लोग
Sironj, Vidisha | Jun 16, 2024 रविवार को बस स्टैंड स्तिथ तालाब की सफाई की गई।इसकी सफाई के लिए लोगों का श्रमदान के लिए अपील की थी मगर रविवार होने के बावजूद लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई और न ही कोई नेता,जनप्रतिनिधि पहुंचे।11 बजे तक इंतजार करने के बाद नगर पालिका के 8-10 कर्मचारियों ने सफाई का कार्य प्रांरभ किया।वहीं नगर पालिका की अपील बे असर होती दिखी।